27 मार्च 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- आज के दिन दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन शांत रहेगा। आज किसी अपने नजदीकी व्यक्ति से नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें. व्यापार व्यवसाय में बदलाव का विचार अभी ना करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विवाद की स्थिति निर्मित होने पर स्वयं को दूर रखें।

वृषभ राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार का काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारियों से संपर्क मधुर होंगे।

मिथुन राशि:- आज का दिन शानदार है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे बिजनेस में लाभ होगा। किसी नए कार्य में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ी भविष्य निधि जमा कर सकते हैं।

कर्क राशि:- आज का दिन विवादों से घिरा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार व्यवसाय में आर्थिक हानि संभव है।

सिंह राशि:- आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना अच्छा नहीं रहेगा। मित्र या पड़ोसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। आज किसी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए घातक होगा। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन अभी ना करें।

कन्या राशि:- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। मित्र और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विजय प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे।

तुला राशि:- आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदार बन सकते हैं। घर में पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे।

वृश्चिक राशि:- आज आप शारीरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी।

धनु राशि:- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी अपने से विवाद हो सकता है। मन अशांत रहेगा। किसी नए कार्य के लिए आज आप किसी बड़े व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मकर राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आर्थिक तौर से कोई बड़ी मदद प्राप्त होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत की नींव डाल सकते हैं। आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही रुका हुआ धन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि:- आज किसी अपने के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अच्छा होगा किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास ना करें। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार ना दे। वाणी पर संयम रखें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker