यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जताई बारिश की संभावना

यूपी में आज मौसम फिर करवट लेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। बूंदाबांदी के भी आसार है। इसके अलावा ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप रहेगी। वहीं होली पर इस बार मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने की मानें तो पश्चिम के कुछ जिलों में होली पर बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं गर्मी बढ़ने के आसार भी है। 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव में आ सकता है। रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बुलंदशहर समेत आसपास हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। गुरुवार को सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। जिससे लोगों को ठंड महसूस हुई। दोपहर के समय तेज धूप निकली तो लोगों को पसीने भी छूट गए। सूर्यदेव के तल्ख तेवरों से हल्की गर्मी का अहसास हुआ। इस बीच बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। कृषि वैज्ञानिक डा. विवेकराज ने बताया कि मौसम में बदलाव हो सकता है। बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना आने वाले दिनों में बन रही है।

इन जिलों में आज का तापमान 

मौसम विभाग की मानें तो आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना जताई जा रही है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस. जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker