21 मार्च 2024 का राशिफल:- जानिए क्या कहते है आज आपकी किस्मत के सितारे…

मेष राशि:- कुछ समस्याओं के चलते आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट महसूस होगी। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद बन सकता है।

वृषभ राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण भागदौड़ अत्यधिक करना पड़ेगी। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। साथ ही कोई नया काम मिल सकता है। परिवार में पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन राशि:- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आएगा।

कर्क राशि:- आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। कोई भी लेनदेन सोच समझ कर करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि:- आज स्वास्थ को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन ना करें। परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी और माता पिता के बीच झगड़ा हो सकता है।

कन्या राशि:- आज नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रयास सफल होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला राशि:- आज परिवार के किसी फैसले से बहुत परेशान रह सकते हैं। इसका बुरा असर पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। किसी कारण मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि:- आज किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने सामान की हिफाजत करें। यात्रा में बाहर के खानपान से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

धनु राशि:- आज विवाद में फंस सकते हैं। खुद पर अनावश्यक दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती ना होने पर भी आरोप लगाया जा सकता है। सावधान और सतर्क रहें। विरोधियों से सावधान करें। व्यापार व्यवसाय में बड़ा उलटफेर न करें। नुकसान हो सकता है।

मकर राशि:- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। मित्र और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ राशि:- आज दिन अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार व्यवसाय में बड़ा लाभ का योग बनेगा। परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि:- आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसम के हिसाब से स्वस्थ कर सकता है। परिवार में पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker