इन चीजों के छत पर रखने से आ सकती है आर्थिक तंगी…

वास्तु शास्त्र में दिशाओं को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में घर में रखी हर चीज वास्तु के अनुसार ही रखनी चाहिए। वरना नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत पर कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। इन चीजों के छत पर रखे होने से परिवार पर बुरा असर होता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है।

घर की छत पर कूड़ा

बहुत से लोग घर की छत पर कूड़ा आदि रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। इसके अलावा छत पर पुरानी रद्दी और कागज रखना भी अशुभ प्रभाव डालता है। इस तरह देवी लक्ष्मी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को पैसों से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं।

ऐसे पेड़-पौधे न रखें

कई लोगों को घर की छत पर पेड़-पौधे आदि लगाना पसंद होता है। ऐसे में अगर छत पर भी पेड़-पौधे हैं, तो ध्यान रखें कि खराब पेड़-पौधे जिन पर दूध मिट्टी जमा हो गई हो, उन्हें छत पर बिल्कुल भी न रखें। आपको छत पर लगाए जाने वाले पेड़-पौधों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इन चीजों को न रखें

ऐसा माना जाता है कि आपको छत पर झाड़ू, जंग लगा लोहा, टूटी हुई लकड़ी आदि चीजों को संग्रहित करने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसके अलावा छत पर रस्सियों का बंडल रखना भी वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। इस कारण व्यक्ति को अशुभ परिणाम प्राप्त होने लगते हैं।

Back to top button