लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दूसरी लिस्ट की जारी

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार शाम को दूसरी लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल से अनिल बलूनी को टिकट दिया है। जबकि, हरिद्वार लोकसभा सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा है। 

आपको बता दें कि बीजेपी की पहली लिस्ट में तीन संसदीय सीट में प्रत्याशिशें का के नामों का ऐलान किया गया था। तीनों सीटों में मौजूदों सांसदों पर ही बीजेपी हाईकमान ने भरोसा जताया था। 

पहली लिस्ट में टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल सीट से अजय भट्ट को टिकट दी गई थी। टिकट मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई थी। 

Back to top button