आर्टिकल-370 की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, 100 करोड़ की तरफ तेजी से लगाई दौड़

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म आर्टिकल-370 की जिम्मेदारी दो अभिनेत्रियों ने अपने कंधे पर उठाई। यामी गौतम(Yami Gautam) और प्रियामणि स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए है।

शुरुआत से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस ने अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। शैतान के थिएटर में आने से इस फिल्म का आगे कैसा हाल रहता है, ये तो वक्त बताएगा। आर्टिकल-370 ने फिलहाल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाई हुई है।

गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिला है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड अब तक कितना कलेक्शन किया है, चलिए देखते हैं आंकड़े-

आर्टिकल-370 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

यामी गौतम की फिल्म कश्मीर से आर्टिकल-370 (Article 370) हटाने की कहानी को बिल्कुल विस्तार से बनाती है। मनोरंजन करने के साथ-साथ ये फिल्म लोगों को ज्ञान भी परोसती है। आर्टिकल-370 को अब तक थिएटर में भर-भरकर ऑडियंस मिल रही है, यही वजह है कि फिल्म ने 100 करोड़ की तरफ तेजी से अपने कदम बढ़ा दिए है।

13वें दिन पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ने जहां 1.6 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं गुरूवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी उछाल आया है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.75 करोड़ की कमाई की है। इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.7 करोड़ तक पहुंच चुका है।

आर्टिकल-370 ने दो हफ्ते में किया इतना बिजनेस 

  • पहला दिन – 5.9 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन – 7.4 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन – 9.6 करोड़ रुपए
  • चौथा दिन – 3.25 करोड़ रुपए
  • पांचवा दिन – 3.3 करोड़ रुपए
  • छठा दिन – 3.15 करोड़ रुपए
  • सातवां दिन – 3 करोड़ रुपए
  • आठवां दिन – 3 करोड़ रुपए
  • नौंवा दिन – 5.5 करोड़ रुपए
  • दसवां दिन – 6.5 करोड़ रुपए
  • ग्याहरवा दिन – 1.75 करोड़ रुपए
  • बारहवां दिन – 1.75 करोड़ रुपए
  • तेहरवां दिन- 1.66 करोड़ रुपए
  • चौदहवां दिन- 1.75 करोड़ रुपए

टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 57.07 करोड़ रुपए

दुनियाभर में 100 करोड़ कमाने के बेहद नजदीक है आर्टिकल-370

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल-370’ जिस रफ्तार से इंडिया में भाग रही है, ये उस हिसाब से आने वाले हफ्ते में फिल्म 100 के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के पूरे चांस है। हालांकि, दुनियाभर में आर्टिकल-370 100 करोड़ की फिल्म बनने से बस चंद कदम ही दूर है।

दुनियाभर में दो हफ्तों के अन्दर ही आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 77 करोड़ कमा लिए हैं और ये हो सकता है कि इस वीकेंड ही ये फिल्म 100 करोड़ कमा ले। आपको बता दें कि हाल ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने राज्य में आर्टिकल-370 को टैक्स फ्री कर दिया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker