महाशिवरात्रि पर लें महादेव का नाम, इन संदेशों के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस पावन दिन पर आप उपवास रखें और भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक पूजा करें। महादव की भक्ति और व्रत से आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। भोलेनाथ के दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है। इस साल की महाशिवरात्रि विशेष है, क्योंकि पांच शुभ योग बनने वाले हैं।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शंकर को बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत, चंदन, भस्म, पुष्प आदि अर्पित किया जाता है। दूध और गंगाजल से अभिषेक किया जाता है। महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस महाशिवरात्रि पर अपने प्रियजनों, दोस्तों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दें, ताकि उनके जीवन में त्रयम्बक खुशियां लेकर आएं। उनके सभी काम सफल हो।

महाशिवरात्रि 2024 की बधाई और शुभकामना संदेश (Mahashivratri 2024 Wishes In Hindi)

ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।। आपके परिवार को महाशिवरात्रि 2024 की बहुत-बहुत बधाई।

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय, भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय, तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।

महाशिवरात्रि 2024 की शुभकामनाएं।

इस महाशिवरात्रि आप और आपके पूरे परिवार पर भगवान शिव की कृपा बरसे।

दुख, रोग और दोष का नाश हो। सुख और समृद्धि बढ़े, संतान का सुख हो।

महाशिवरात्रि 2024 की बहुत-बहुत बधाई।

शिव में ही आस्था, महादेव में ही विश्वास,आदिशिव ही शक्ति, भोलेनाथ में ही सारा संसार।

महाकाल से ही होती है, मेरे अच्छे दिन की शुरुआत, जय शिव शंभू, जय जय महादेव।

महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई।

भोले बाबा आएं आपके घर, जीवन को खुशियों से दें भर।

न हो जीवन में कोई दुख, घर-परिवार में बना रहे सुख।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। (Happy Mahashivratri 2024 Wishes)

विश पीने का आदि है मेरा भोला

नागों की माला और बाघों का चोला पीछे चलता है भूतों का टोला

मस्ती में डूबा मेरा महाकाल, मेरा भोला।

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

भोलेनाथ की भक्ति से नूर मिलता है

शिव के भजनों से दिल को सुरूर मिलता है,

जो भी जपता से श्रद्धा से प्रभु का नाम

कुछ न कुछ उसे जरूर मिलता है

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

एक पुष्प, एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

भोला कर दे सबका उद्धार।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

भगवान शिव इस महाशिवरात्रि पर और हमेशा आप पर अपनी कृपा बरसाएं। ओम नमः शिवाय।

हर हर महादेव। भगवान शिव आपके जीवन से सभी बाधाओं को दूर करें और आपको शक्ति और ज्ञान प्रदान करें।

गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़े, अपना किनारा।

हिल जाये जहान सारा, जब गूंजे महादेव का नारा।

महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई।

शिव की कृपा से हर हृदय दिव्य आनंद से भर जाए। शुभ महाशिवरात्रि।

भोलेनाथ की धूम रहे चारो ओर

सब बोले बम बम मचाये शोर

तुम भी भज लो हम भी भज ले,

ऊं नमः शिवाय गाओ चारो ओर

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

एक पुष्प

एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

भोला कर दे सबका उद्धार

महाशिवरात्रि की शुभकमनाएं

बम बम भोले डमरू वाले मेरे शिव का नाम है,भक्तों पे कृपा बरसाते शंकर का प्यारा नाम है

ऊं नमः शिवाय जप लो भर लो झोली,भोलेनाथ की कृपा पाना बहुत आसान है।

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

Back to top button