o4 मार्च 2024 का राशिफल:- जानिए आज का अपना भाग्यफल…

आज दिनांक 4 मार्च 2024, सोमवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत माघ, मास पूर्णिमांत फाल्गुन और तिथि अष्टमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष राशि

आज का दिन बहुत अच्छा है। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आज परिवार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसका अच्छा असर आने वाले दिनों में नजर आएगा।

वृषभ राशि

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। किसी व्यक्ति के कारण खुद को काफी परेशान महसूस करेंगे। कोर्ट केस में आज जीत मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। विवादों से दूर रहें।

मिथुन राशि

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते परेशान हो सकते हैं। बच्चों की चिंता भी मन में बनी रहेगी। पत्नी से चल रहा विवाद बढ़ सकता है। आज किसी व्यक्ति को कर्ज ना दें।

कर्क राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कुछ नए कार्यों की शुरुआत बड़ी सफलता की ओर ले जाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंगे।

सिंह राशि

आज का दिन शानदार है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आज स्वयं और परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। आने वाले समय में जीवन पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। राजनीति में आपका दबदबा बढ़ेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कन्या राशि

आज विवादों से भरा दिन रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में ना पड़ें। वाणी पर स्यंम रखें। शत्रुओं पर नजर रखें। उनकी चाल में न फंसे। विरोधी आपके खिलाफ नेगेटिव प्रचार कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश ना करें।

तुला राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य के सिलसिले में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश कर सकते हैं। लाभ प्राप्त होगा आज के दिन आप किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं।

धनु राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको बॉस की तारीफ मिलेगी। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। मन आनंद से भरा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

आज परेशानियों से भरा दिन रह सकता है। खासतौर पर स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। आर्थिक तौर से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। आज अपने किसी सहयोगी व्यक्ति या रिश्तेदार से बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में चिंता बनी रहेगी।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोच हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र में आर्थिक तौर से बड़ी मदद मिल सकती है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker