पति के शक्की स्वभाव से परेशान पत्नी ने थाने में की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थाने में एक महिला की मौत‌ का मामला सामने आया‌ है। दरअसल सिरगिट्टी थाने में एक महिला पति की शिकायत लेकर पहुंची और शिकायत लिखवाने के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला कुर्सी में बैठकर पूरी कहानी बता ही रही थी कि अचानक वह बेहोश होकर गिर पढ़ी। पुलिस के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। तब जाकर पता चला कि उसने पहले से जहर खाया हुआ था। 

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बापू नगर में रहने वाली 28 साल की चंदा अपने पति शंकर के साथ रहती थी। दोनों का विवाह 6 साल पहले हुआ था‌। दोनों का 5 साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच‌ अक्सर विवाद होता था, यह विवाद होने की वजह यह थी कि पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। जानकारी के अनुसार पत्नी इस बात‌ से नाराज‌ होकर पति और बच्चे को छोड़कर 15 दिनों पूर्व मुंबई चली गई थी। जहां वह किसी और के साथ रहने लगी थी। वह कुछी‌ दिनों पहले वापस‌ घर लौटी तो वापस से दोनो के बीच‌ विवाद शुरू हो गया।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार चंदा 9 फरवरी को अपने पति‌ शंकर का मकान छोड़कर मुंबई चली गई थी। वापस आने के बाद वह अपने पति के पास न आकर दूसरे के मकान पर रहने लगी। जब पति चंदा के पास पहुंचकर शादी में दिए हुए गहने मांगने पहुंचा तो वह दूसरे दिन शंकर के मकान सिरगिट्टी उसके मकान पर पहुंची‌ थी। जिसके बाद दोनों के बीच‌ वापस से विवाद शुरू हो गया और चंदा ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की अब जांच कर रही है।

Back to top button