26 फरवरी 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृषभ राशि:- आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम भी न उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन राशि:- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए पार्टनरशिप की शुरुआत होगी।

कर्क राशि:- आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

सिंह राशि:- आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशि:- आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आनंद पूर्वक समय बिताएंगे। पत्नी व बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि:- आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं। किसी मकान या वाहन को खरीदने के लिए मन बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि:- आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण मन आशंकाओं से भरा रहेगा। अपने पारिवारिक कर्तव्य के निर्वाह के लिए अब कोई बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशि:- आज का दिन अच्छा है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि:- आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी पुराने वाद-विवाद में फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। ऑफिस में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि:- आज सतर्कता बरतने वाला दिन है। सेहत को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद में न फंसें। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान की आशंका है। किसी परिचित व्यक्ति की बातों में आकर फैसला ना लें।

मीन राशि:- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं बाहर नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय के लिए अच्छा दिन है। कोई बदलाव कर सकते हैं। लाभ प्राप्त होगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker