MP में चला मोहन सरकार का बुलडोजर, 261 घर किए गए जमींदोज

मध्य प्रदेश के भोपाल में मोहन यादव सरकार का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। भोपाल की भदभदा बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अब तक 261 घरों को जमींदोज कर दिया है। भदभदा बस्ती में अभी भी बुलडोजर ऐक्शन जारी है। यहां किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था कर रखी है। सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी और सैकड़ों की संख्या में निगम कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रशासन के निशाने पर बस्ती के और भी घर हैं। आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

भोपाल की भदभदा बस्ती में चार दिन से  लगातार बुलडोजर कार्रवाई चल रही है। प्रशासन ने चौथे दिन भी 129 मकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया है। इससे पहले तीन की बुलडोजर कार्रवाई में प्रशासन ने बाकी के घरों को तोड़ा था। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने 125 और घरों को तोड़ने के लिए निशाने पर लिया है। 

भारी संख्या में पुलिसबल और निगम कर्मचारी

भोपाल के कैचमेंट इलाके में चल रही बुलडोजर कार्रवाई में तोड़फोड़ दस्ता काफी मुस्तैदी से पहुंचा है। यहां पर किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए प्रशासन ने 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और करीब 700 निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सैकड़ों की संख्या में तैनात पुलिस के अलावा निगम कर्मचारी बस्ती के अवैध निर्मणों को गिराने में लगे हैं। इसके साथ ही मलबे को हटाने के लिए भी निगम कर्मचारियों को लगाया गया है।

कैचमेंट एरिया में रह रहे लोगों को सरकार ने दो विकल्प दिए थे। एक विकल्प यह था कि सभी लोगों को सरकार किसी दूसरी जगह विस्थापित करे या उनके मकानों के बदले में उन्हें मुआवजा दे। अब सरकार ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 261 घरों को जमींदोज कर दिया है। इसके साथ ही अब 100 से ज्यादा घरों को और निशाने पर लिया गया है। प्रशासन यहां से निशान लगाए हुए सभी घरों को बुलडोजर कार्रवाई द्वारा तोड़कर जमींदोज कर रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker