15 मार्च को बुध ग्रह का मीन राशि में उदय, इन राशि वालों का जल्द होगा भाग्योदय

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह की संज्ञा दी गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह का मीन राशि में उदय 15 मार्च 2024 की सुबह 01:07 बजे होगा। ऐसे में कुछ राशियों के लिए बुध देव का यह गोचर भाग्योदय लेकर आएगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, बुध देव 8 फरवरी 2024 से अस्त अवस्था में गए थे और अब 15 मार्च 2024 को अस्त अवस्था से उदय अवस्था में आ जाएंगे। बुध देव के मीन राशि में उदय होने के प्रभाव इन राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।

मेष राशि वालों पर असर

बुध ग्रह मेष राशि वालों के लिए तीसरे भाव और 6ठे भाव के स्वामी ग्रह हैं और फिलहाल यह मेष राशि से 12वें भाव में उदित होंगे। इस कारण से मेष राशि वालों की फिजूलखर्ची बढ़ सकता है। हालांकि आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस दौरान सेहत संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। नए काम में अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मेष राशि वालों को रोज गौमाता को हरा चारा खिलाना चाहिए।

वृषभ राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी

बुध ग्रह वृषभ राशि के लिए दूसरे भाव और 5वें भाव के स्वामी हैं। फिलहाल बुध ग्रह वृषभ राशि वालों के 11वें भाव में उदित हो रहे हैं। बुध देव के मीन राशि में उदय होने से वृषभ राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बुद्धि का इस्तेमाल करके धन कमाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से दोस्ती होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बुध देव को प्रसन्न करने के लिए वृषभ राशि वाले लोगों को बीमार लोगों दवा वितरित करना चाहिए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker