महाराष्ट्र: क्लीनिक में कुत्ते की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक कुत्ते को बेरहमी से मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कुत्ते को मारने का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी ठाणे के पशु चिकित्सालय में काम करते हैं। ये वीडियो भी चिकित्सालय का बताया जा रहा है। आरोप है कि जिस चिकित्सालय में दोनों आरोपी काम करते हैं, उसी चिकित्सालय में आरोपियों ने कुत्ते की पिटाई की है।

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

कुत्ते की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखई जा रही थी। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी की मांग भी की।

पुलिस ने भी वायरल वीडियो पर तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने शिकंजे में ले लिया है। इसमें वो शख्स भी शामिल है जो वीडियो बना रहा था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker