कांग्रेस ने राज्यसभा लिए सोनिया गांधी समेत चार उम्मीदवारों के नामों की हुई घोषणा

लोकसभा से पहले राज्यसभा की सीटों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस की तरफ से भी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत चार नामों का ऐलान कर दिया गया है। खबर है कि सोनिया राजस्थान से नामांकन दाखिल करने जयपुर पहुंच चुकी हैं। उनके इस फैसले के बाद से ही गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली सीट को लेकर भी अटकलें चल रही हैं।

कांग्रेस ने राजस्थान से सोनिया के अलावा बिहार से डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह, हिमाचल प्रदेश से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को उम्मीदवार बनाया है।

Back to top button