9 फरवरी को मौनी अमावस्या, 108 बार इस मंत्र का जाप करने से पितृ दोष होंगे दूर….

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस माघी अमावस्या के नाम भी भी जाना जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। उदया तिथि के अनुसार, मौनी अमावस्या 8 फरवरी 2024 को शाम 5:24 मिनट से शुरू होगी और 9 फरवरी 2024 को शाम 4:07 मिनट पर समाप्त होगी।

Mauni Amavasya का महत्व

हिंदू धर्म में Mauni Amavasya को लेकर जिक्र है कि इस दिन मौन व्रत रखने से मन को शांति मिलती है। इसके अलावा मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि आप गंगा नदी में स्नान नहीं कर पाते हैं तो किसी अन्य पवित्र नदी में भी स्नान कर सकते हैं। इस दिन दान करने का भी विशेष पुण्य मिलेगा। Mauni Amavasya पर भगवान शिव और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखा जाता है। इस तिथि को तिल का तेल लगाकर स्नान करना चाहिए और गरीबों को तिल का दान करना चाहिए।

पितृ दोष से मिलती है मुक्ति

Mauni Amavasya पर विधि विधान से पूजा व व्रत रखने से जातक को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। यदि किसी जातक की कुंडली में पितृदोष है तो Mauni Amavasya पर इस मंत्र का 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।

ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि।

शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्’

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker