लद्दाख में LAC के पास भेड़ चराने से रोका तो चीनी सैनिकों से भिड़ गए चरवाहे, वीडियो हुआ वायरल

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हिन्दुस्तानी भेड़ चरवाहों और चीनी सैनिकों में तब भिड़ंत हो गई, जब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास चीनी सैनिकों ने भारतीय चरवाहों को भेड़ चराने से मना कर दिया। 2020 में गलवान घाटी में हुए झड़प के बाद से स्थानीय चरवाहों ने इस क्षेत्र में जानवरों को चराना बंद कर दिया था लेकिन जब फिर से अपने परंपरागत चारागाह में पहुंचे तो चीनी सेना पीएलए के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इस पर हिन्दुस्तानी  चरवाहों ने उनसे ना सिर्फ भिड़ंत की बल्कि दो टूक कहा कि यह क्षेत्र भारतीय इलाके में है। 

जब चरवाहे ड्रैगन से भिड़ रहे थे, तभी भारतीय सैनिकों ने पहुंचकर उनकी मदद की। हालांकि, दोनों तरफ से किसी तरह की हिंसा नहीं हुई और झगड़ टल गया लेकिन चीनी सैनिकों से चरवाहों के भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग चरवाहों के दिलेरी पर गर्व कर रहे हैं। 

Back to top button