SL vs ZIM: एंजेलो मैथ्यूज ने वन मैन शो दिखाकर लूटी महफिल, श्रीलंका ने रोमांचक पहले T20I में जिंबाब्वे को धोया

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच वनडे के बाद अब बारी है छोटे फॉर्मेट की। जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा।
जिम्बाब्वे ने की पहले बल्लेबाजी
जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 3 विकेट हाथ में रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया। पारी का आगाज करते हुए क्रेग एर्विन और तिनशे कामुनहुकामवे ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े।
सिकंदर रजा ने बनाए सबसे ज्यादा रन
जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान सिकंदर रजा ने 42 गेंदों में 147. 61 के स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 62 रन बनाए। सीन विलियम्स और सिकंदर रजा ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से कप्तान वानिंदु हसरंगा और महीश थीक्षाना ने 2-2 विकेट लिए। साथ ही दुष्मंथा चमीरा ने 1 विकेट लिया।
एंजेलो मैथ्यूज ने लूटी महफिल
एंजेलो मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 46 रन की पारी थेली। एंजेलो ने 38 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाकर टीम को जीत की कगार पर पहुंचाया। इसके अलावा दासुन शनाका ने 26 रन बनाए। कुसल मेंडिस और कुसल परेरा दोनों ने 17 रन बनाए।
इसके अलावा चैरिथ असलांका ने 16 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने 3 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजारबानी ने 2 विकेट लिए। वेलिंगटन मसाकाद्जा और रिचर्ड नगारवा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।