सूर्यदेव आज मकर राशि में करेंगे राशि परिवर्तन, राशि के अनुसार करें ये उपाय

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है। सूर्यदेव जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इस प्रभाव सभी राशि के जातकों पर होता है। सूर्यदेव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इस अवसर को ही मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाया जाता है।

आज इस समय होगा सूर्य का गोचर

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्यदेव 15 जनवरी, 2024 को 2.32 मिनट पर होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, यदि आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो राशि के अनुसार ये उपाय जरूर करना चाहिए।

राशि के अनुसार करें उपाय

  • मेष राशि: ‘ॐ सूर्याय नमः’ का रोजाना 19 बार जाप करें।
  • वृषभ राशि: गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • मिथुन राशि: रोजाना 21 बार ‘ॐ गुरवे नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • कर्क राशि: प्रतिदिन 11 बार ‘ॐ चंद्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • सिंह राशि: रविवार के दिन गरीबों को भोजन का दान करें।
  • कन्या राशि: रविवार के दिन भगवान सूर्य के लिए हवन-यज्ञ करें।
  • तुला राशि: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • वृश्चिक राशि: शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ हवन करें।
  • धनु राशि: गुरुवार के दिन भगवान शिव के लिए हवन यज्ञ करें।
  • मकर राशि: शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ हवन करें।
  • कुंभ राशि: प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ मांडाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • मीन राशि: शुक्रवार के दिन लक्ष्मी कुबेर के लिए यज्ञ हवन करें।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker