दिल्ली के बजट को लेकर आज सीएम केजरीवाल की अहम बैठक

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज बजट को लेकर अहम बैठक करेंगे। इसमें वित्त मंत्री आतिशी के साथ ही कई अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद सीएम केजरीवाल रविवार को गुजरात दौरे पर निकलेंगे। बता दें केजरीवाल का पहले तीन दिवसीय गुजरात दौरा प्रस्तावित था, लेकिन बजट से जुड़ी मीटिंग के कारण यह अब दो दिन का होगा।

बता दें, केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा है, लेकिन वह कभी शामिल नहीं हुए। बीते 3 जनवरी को भी उन्हें समन भेजा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। उनका कहना था कि बीजेपी उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है, इसलिए वह ईडी के जरिए उन्हें गिरफ्तार कराना चाहती है। उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर भी ईडी से कुछ सवाल पूछा था और उन्होंने आरोप लगाया था कि वह इसका जवाब नहीं देना चाहती।

Back to top button