बोरीवली वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर चलते मिक्सर ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर जख्मी

मुंबई के बोरीवली वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार को एक चलते मिक्सर ट्रक में अचानक से आग लग गई। आग इतनी ज्यादा थी कि इसके चलते ट्रक चालक घायल हो गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना एक्सप्रेस हाईवे पर देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास की है।

कस्तूरबा पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिशें की।

Back to top button