अमेरिका ने तीन चीनी कंपनियों से आयात करने पर लगाया प्रतिबंध, जानिए पूरा मामला…

अमेरिका ने रविवार को आयोजित मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अफगानिस्तान, चीन और ईरान जैसे कुछ देशों के दर्जनों पर मानवाधिकार हनन के आरोप में प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अमेरिका ने उइगर मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने पर तीन चीनी कंपनियों से भी आयात करने पर रोक लगा दी है।

इन चीनी कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

अमेरिका ने चीन की तीन प्रमुख कंपनियों कोफको शुगर होल्डिंग, शिजुआन जिंगवेदा टेक्नालिजी ग्रुप और एनहुई शिन्या से आयात पर रोक लगा दी है। श्रम कानूनों की अनदेखी के चलते चीनी उत्पादक कंपनी से लेकर धागा बनाने वाली कंपनी तक को प्रतिबंधित किया गया है। इन तीन कंपनियों पर रोक लगाने के बाद से अमेरिका ने अब तक कुल 30 चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नौ देशों के बीस से अधिक लोगों पर प्रतिबंध

इसके अलावा, अमेरिकी वित्त विभाग ने शुक्रवार को मानवाधिकार हनन के आरोप में नौ देशों के बीस से अधिक लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस, इंडोनेशिया और चीन पर वीजा प्रतिबंध लगाया है। अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के दमन पर तालिबान और चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकार हनन की शिकायतों के चलते दो चीनी अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker