पीएम मोदी ने सोनिया गंधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।”

आपको बता दें कि सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से दूर हो गई हैं। उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा, ”भारतीय जनमानस के अधिकारों की सशक्त ध्वनि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका त्याग, दूरदर्शिता व देश के प्रति समर्पण का भाव हम सभी को शक्ति प्रदान करता है। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुदीर्घ व निर्विघ्न जीवन प्रदान करें।”

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker