रामकथा सभी के जीवन की व्यथा दूर करने का साधन –सन्त विजय कौशल

हमीरपुर। जनपद के निवादा गांव में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा वाचक सन्त विजय कौशल महाराज ने रामजन्म की कथा का मार्मिक चित्रण किया। जिसे सुन लोग भावविभोर होकर नाचने लगे।कथा प्रारंभ करने से पहले भगवान श्रीराम की मूर्ति की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। जिसे आयोजक दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डा आशीष गौतम व निवादा गांव निवासी हाईकोर्ट प्रयागराज के न्यायाधीश अनीश गुप्ता ने किया। कथा में रामजन्म का वर्णन करते हुए बताया कि जब राक्षस संस्कृति के अनुयायियों का अत्याचार अपने चरम पर पहुँच गया। तब भगवान श्रीराम ने राजा दशरथ की पटरानी माता कौशिल्या के पुत्र के रूप में राजा के चौथेपन में अवतरित हुए। चौपाई सुनाते हुए कहा “जब-जब होहि धर्म कै हानी ,बाढहिं असुर अधम अभिमानी। तब-तब धरि प्रभु विविध शरीरा ,हरहिं सकल सज्जन भव पीरा। कथा वाचक ने कहा कि भगवान खोजे नहीं जाते। बल्कि अंतर्मन से पुकारे जाते हैं। तभी ईश्वर के दर्शन होते हैं। कहा कि कथा सभी के जीवन की व्यथा को दूर करने का साधन है। जिसके श्रवण मात्र से इस भवसागर से मनुष्य का कल्याण होता है। वहीं कथा वाचक ने अपनी कथा के दौरान महिलाओं के सम्मान का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जिस घर में महिलाएं रोती हैं, प्रताड़ित की जातीं हैं, उस घर में सुख समृद्धि कभी सम्भव नहीं होती। इसलिए उनका सम्मान करना और उनकी बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करना सबका दायित्व है।

भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह,जिला पंचायत सदस्य दुष्यन्त सिंह,बलवंत सिंह,शिवप्रसाद कुशवाहा,सचिन सेंगर,अरुण वर्मा,भारत यादव सहित हजारों की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

आज आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व हिमांचल के राज्यपाल

हमीरपुर। क्षेत्र के ग्राम निवादा में चल रही श्रीराम कथा में वीवीआईपी के आने का क्रम जारी है। पूर्व राष्ट्रपति के बाद अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, हिमांचल के राज्यपाल के आने का प्रोटोकाल प्रशासन को प्राप्त हुआ है। प्रशासन तैयारियां में जुट गया है।


दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम ने क्षेत्र के ग्राम निवादा में श्रीराम कथा का आयोजन कराया है। कथा व्यास परम पूज्य संत विजय कौशल महाराज रसपान करा रहे हैं। शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीराम कथा में हिस्सा लिया था। रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम सोमवार को कथा में शामिल होने के लिए प्रशासन को प्राप्त हुआ है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के आगमन का प्रोटोकाल प्रशासन के पास आया है। यह भी सोमवार को श्रीराम कथा श्रवण करेंगे। इसके अलावा समापन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चा जोरों पर है। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने में जुट गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker