रेस्तरां जैसी परफेक्ट बिरयानी बनाने के लिए इस टिप्स को करें फॉलो

बिरयानी को बनाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत लगती है। ऐसे में अगर इतनी मेहनत के बाद भी डिश अच्छी ना बनें तो मूड खराब हो जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि कई मौकों पर तमाम कोशिशों के बाद भी बिरयानी उतनी अच्छी नहीं बनती है। ऐसे में हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जो परफेक्ट बिरयानी बनाने में आपकी मदद करेंगे।
जरूर फॉलो करें ये ट्रिक
बिरयानी बनाने से 10-15 मिनट पहले चावल को भिगोना चाहिए। इससे खाना पकाने का समय कम हो जाता है। हालांकि, भीगे चावल को बनाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जैसे भीगे चावल को बनाते समय चावल को बनाते समय बार-बार हिलाना नहीं चाहिए। इसी के साथ बिरयानी को धीमी आंच पर पकाएं।
अलग-अलग पकाएं चीजें
कई लोग समय बचाने के लिए प्रेशर कुकर में एक ही बार में सब कुछ पका लेते हैं। हालांकि, ऐसा करने पर रेस्तरां स्टाइल बिरयानी नहीं बनेगी। अच्छे स्वाद के लिए सभी चीजों को अलग-अलग पकाएं।
सही मसालों का करें चुनाव
बिरयानी के मामले में कच्चे मसालों को सही मात्रा में डालना जरूरी है। बिरयानी में अच्छे और परफेक्ट स्वाद के लिए दालचीनी की छड़ें, लौंग, तेज पत्ता और स्टार ऐनीज जैसे मसालों का इस्तेमाल करें।
फ्राइड प्याज खाएं
बिरयानी बनाने में लिए प्याज को भूनें। इससे स्वाद दोगुना बढ़ जाता है साथ ही इसकी रंगत भी बढ़ जाती है। प्याज को धीमी आंच पर पकाया जाता है, ये सुनहरे भूरे रंग की होनी चाहिए।
नींबू का रस बढ़ाएगा स्वाद
बिरयानी बनाते समय अमचूर पाउडर के इस्तेमाल से बचें। इसकी जगह ताजे नींबू के रस का इस्तेमाल करें। ये बिरयानी के स्वाद को बढ़ देता है। आप बिरयानी में नींबू की स्लाइस भी रख सकते हैं। इससे स्वाद बढ़ेगा।





