IIT BHU की छात्रा के साथ छेड़खानी, प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे छात्र

आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बुधवार देर रात बीएचयू की एक छात्रा के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की। साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया।

गुरुवार सुबह मामला सामने आने पर आईआईटी के छात्र प्रदर्शन करने उतरे। बड़ी संख्या में छात्र धर्मराज हॉस्टल चौराहे पर इकट्ठा हो गए। साथ ही हाथ में हैशटैग Campus Closed और हैशटैग जस्टिक लिखी हुई तख्तियां हाथ में लिए हुए दिखाई दिए।

Back to top button