छत्तीसगढ़ में BJP ने चार बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, देंखे लिस्ट

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चार बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों का नाम एलान कर दिया है। इन नामों के साथ ही बीजेपी का फाइनल लिस्ट जारी हो चुका है। अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट मिला है, तो वहीं बेमेतरा से दीपेश साहू को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कसडोल से धनीराम धीवर को टिकट मिला है और बेलतरा से सुशांत शुक्ला हैं।

jagran

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का शुक्रवार को आखिरी दिन है। पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होगा। शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा।

Back to top button