बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जाने अपने शहर के मौसम का हाल…

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से छह अक्टूबर के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

विभाग के मुताबिक, तीन और चार अक्टूबर को उप हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश होगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा।  न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, आज से पांच अक्टूबर के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो आज से छह अक्टूबर के दौरान झारखंड, उत्तरी ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker