यूपी: रामजानकी मंदिर के पुजारी की हत्याकर फेंका शव, मचा हड़कंप

यूपी में प्रयागराज के राम जानकी मंदिर के पुजारी की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है। राम जानकी मंदिर के पुजारी महेंद्र त्रिपाठी लगभग 25 साल से मंदिर में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। सोमवार अज्ञात ने उनकी हत्या कर दी। उनका शव पड़ा मिला। शव देखकर गांव वालों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

ये घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर की है जहां आईकेएम इंटर कॉलेज परिसर स्थित राम जानकी मंदिर में महेंद्र त्रिपाठी पुजारी थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को मंदिर में पूजा करने के लिए जब गांव वाले पहुंचे तो उन्हें मंदिर की मूर्तियां बिखरी हुईं दिखीं। इसके बाद उन्होंने पुजारी को ढूंढा तो मंदिर परिसर में हाथ-पैर बंधे हुए पुजारी का शव मिला। किसी ने पुजारी महेंद्र त्रिपाठी के हाथ-पैर बांधकर उनकी हत्या कर दी। पुजारी महेंद्र त्रिपाठी का शव संदिग्ध हालत में मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या किस तरह हुई इसकी पुष्टि हो पाएगी। पुजारी के हाथ-पैर बंधे मिले हैं जिससे जाहिर है कि उन्हें बंधक बनाकर मंदिर में रखा गया। हो सकता है लूटटपाट के इरादे से बंधक बनाया गया हो।

पुजारी महेंद्र त्रिपाठी बिहार में सिवान के रहने वाले थे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। जल्द मामले में खुलासा कर आरोपियों की जानकारी निकाली जाएगी। आरोपियों पर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker