वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, इन राज्यों में मारा छापा, 60 जगहों पर ली तलाशी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सोमवार को एक्शन मोड में नजर आई। उसने वामपंथी उग्रवाद मामले में दो राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी की और तलाशी ली।

NIA ने 60 जगहों पर ली तलाशी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, NIA ने वामपंथी उग्रवाद (LWE) मामले में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छापेमारी की। उसने 60 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

पुंछ में NIA ने की छापेमारी

इससे पहले, NIA ने जम्मू-कश्मीर के ढांगरी में आतंकी हमले के सिलसिले में पुंछ में चार स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आपत्तिजनक डेटा, कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए थे

Back to top button