02 अक्टूबर 2023 राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- मंगल का परिवर्तन चली आ रही समस्याओं पर अंकुश लगाएगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

वृषभ राशि:- मंगल का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए कष्टदायी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

मिथुन राशि:- मंगल का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति करेगा। कुछ पारिवारिक समस्या भी देगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

कर्क राशि:- मंगल का परिवर्तन निजी सुख में वृद्धि करेगा। भौतिक सुख बढ़ेंगे। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन की दिशा में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि:- मंगल के परिवर्तन से भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें मिल सकती हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या राशि:- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला राशि:- मंगल का परिवर्तन दांपत्य जीवन में सुखद परिवर्तन देगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि:- मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य की समस्याएं देगा। ऋण लेने की दिशा में सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

धनु राशि:- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मकर राशि:- शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि:- चली आ रही पारिवारिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी।

मीन राशि:- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टदायी होगी। मित्र या साझेदार से नुकसान हो सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker