महाराष्ट्र: लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी वंचित बहुजन अघाड़ी, प्रकाश अंबेडकर ने की घोषणा

मुंबई, वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह खुद अकोला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे। समाचार एएनआई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी इकाइयों ने राज्य में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने कहा

हम 2024 के चुनाव में सभी 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी इकाइयों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मैं अकोला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा।

Back to top button