बेंगलुरु में दुष्कर्म के प्रयास के बाद महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

बेंगलुरु, ओडिशा के एक प्रवासी श्रमिक को बेंगलुरु में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने और फिर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने 21 वर्षीय मृतक पीड़िता की पहचान लक्ष्मीसागर इलाके के निवासी महानंदा के रूप में की, जबकि आरोपी का नाम कृष्णचंद सेती बताया गया है।

अपने घर में मृत मिली थी महिला

महानंदा, जो मूल रूप से कलबुर्गी की रहने वाली थीं और लक्ष्मीसागर में एक पेट्रोल बंक पर काम करती थीं, शुक्रवार को अपने घर के सामने मृत पाई गईं थीं।

वह अपनी बहन के साथ रहती थी जो उसी पेट्रोल बंक पर काम करती थी। आरोपी पड़ोस के घर में रहता था और टेक पार्क में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, महानंदा गुरुवार को काम पर नहीं गई और घर पर ही थी।

बाद में रात में जब वह कुछ देर के लिए घर से बाहर निकली तो आरोपी, जो उसकी हरकतों पर नजर रख रहा था, उसे अपने घर में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

गला घोंट कर की गई हत्या

पीड़िता ने उसका विरोध किया और मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन कृष्णचंद ने एक हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और दूसरे हाथ से उसका गला घोंट दिया। दम घुटने से महानंदा की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को बेडशीट में लपेटकर अपने घर के कोने में रख दिया। अगले दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसने शव को उसके घर के सामने फेंक दिया था। बाद में जब लोग जुटे तो आरोपी भी घटना पर हैरानी जताते हुए भीड़ के बीच खड़ा हो गया था।

हालाँकि, प्रारंभिक पूछताछ में ठोस जवाब देने में विफल रहने के बाद पुलिस को उसकी भूमिका पर संदेह हुआ और पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker