श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पीएम मोदी के साथ की द्विपक्षीय बैठक, कई अहम मुद्दों पर की बातचीत

नई दिल्ली, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। उनके साथ श्रीलंका के पांच मंत्री भी भारत आए हैं।  केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एयरपोर्ट पर श्रीलंका के राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति बनने के बाद विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा है।

पीएम मोदी से मिले विक्रमसिंघे

रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेता बड़ी ही गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिले। पीएम मोदी के अलावा विक्रम सिंघे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की।

विक्रमसिंघे ने पीएम मोदी के साथ की द्विपक्षीय बैठक

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

भारत ने श्रीलंका के राष्ट्रपति की यात्रा को बताया महत्वपूर्ण

विक्रमसिंघे पीएम मोदी के आमंत्रण पर भारत आए है। उनकी इस यात्रा को भारत ने महत्वपूर्ण बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के दौरान भारत ने जो मदद की थी, वह अभी भी जारी है। इस मदद से श्रीलंका को बहुत फायदा हुआ है।

Back to top button