MP चुनाव की तैयारी में जुटी प्रियंका गांधी, 12 जून को जबलपुर से चुनावी अभियान की करेंगी शुरुआत

जबलपुर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब पार्टी की नजर मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव पर है। इसी के तहत प्रियंका गांधी चुनावी कैंपेन की शुरुआत मध्य प्रदेश के जबलपुर से से करेंगी।

प्रियंका गांधी करेंगी जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून से मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। वह 12 जून को जबलपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगी।

मध्य प्रदेश में इसी साल होने हैं चुनाव

मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय नेता के तौर पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का दखल और सक्रियता ज्यादा रहने के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस प्रियंका को राज्य में इंदिरा गांधी की नातिन के तौर पर प्रचारित तो करेगी ही साथ में मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

राहुल गांधी ने किया 150 सीट जीतने का दावा

राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं और इसके लिए राज्य से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक प्रयासरत भी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद से कांग्रेसी उत्साहित हैं और यही कारण है कि राहुल गांधी ने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 150 पर जीत का दावा किया है।

रैली के जरिए वोटरों को साधेगी कांग्रेस

कांग्रेस 12 जून को जबलपुर से चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करने वाली है और इसमें प्रियंका गांधी की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रहेगी। जबलपुर में होने वाले इस आयोजन में कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहती है, वहीं महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में अपनी ताकत का संदेश देना चाहती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker