अमेरिकी कांग्रेस सांसद के कार्यालय में हथियार लेकर घुसा संदिग्ध, हमले में दो लोग को आई गंभीर चोट

अमेरिका के वर्जीनिया में कांग्रेसी सांसद गेरी कोनोली के दफ्तर में अनजान शख्स के घुसने और बेसबॉल बैट से मारपीट करने का आरोप है। इस हमले में कार्यालय में काम करने दो कर्मचारियों को गंभीर चोट आ गई। इस मामले में पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिका में सांसदों पर हमले की यह घटना पहली बार नहीं है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर माह में पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति पॉल को सैन फ्रांसिस्को में संदिग्ध व्यक्ति ने हथौड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। स्पीकर पेलोसी उस वक्त घर पर नहीं थीं। 

जानकारी के अनुसार, इस हमले में अमेरिका में कांग्रेस के सदस्य गेरी कोनोली के लिए काम करने वाले दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। घटना सोमवार की बताई जा रही है, जब एक अनजान शख्स धातु से बनी बेसबॉल बल्ले से कार्यालय में घुस गया था। डेमोक्रेटिक हाउस के प्रतिनिधि कोनोली  ने कहा कि हमले में घायल लोगों में एक का नौकरी का पहला दिन था। उधर, हमलावर पुलिस हिरासत में है और दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एक साल में 7500 धमकियां

गौरतलब है कि अमेरिका में सांसदों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अक्टूबर महीने में पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति  पॉल पर उनके सैन फ्रांसिस्को स्थित आवास में जानलेवा हमला किया गया था। हमलावर ने उन पर हथौड़े से हमला किया था। 2022 में कांग्रेस के सदस्यों को 7,500 से धमकियां मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 

बेकाबू और गुस्से में था हमलावर

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में, कॉनॉली ने कहा कि सोमवार सुबह वर्जीनिया में एक जिला कार्यालय में हमलावर ने एंट्री ली। वह धातु से बनी बेसबॉस बैट को लहरा रहा था। वह काफी गुस्से में था और कुछ बड़ा करने के इरादे से आया था। गनीमत है कि क्षति ज्यादा नहीं हुई। दोनों घायल कर्मचारी अब खतरे से बाहर हैं। हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker