‘भाटापारा’ को सीएम भूपेश बघेल ने दी सौगात, 72 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेशव्यापी मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिले के विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ग्राम कड़ार पहुंचे। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

1. करही मेकरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल।

2. भाटापारा विधानसभा में सर्व सुविधायुक्त मंडी का निर्माण किया जायेगा।

3. निपनिया में थाना खोला जायेगा ।

4. भाटापारा में इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।

5. बिटकुली में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की जायेगी। 

6. कोसमंदा से अकलतरा तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा।

7. शिवलाल मेहता हाई स्कूल के लिये भवन का निर्माण किया जायेगा । 

8. ग्राम पंचायत अकलतरा के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा।

9. ग्राम कड़ार में विभिन्न सी.सी. रोड निर्माण करवाया जायेगा।

10. कोदवा में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

11. सिमगा ब्लॉक के खरधर से धाबनी पुलिया, रपटा निर्माण करवाया जायेगा। 

12. बलौदाबाजार-भाटापारा सड़‌क चौड़ीकरण किया जायेगा।

13. मावलीमाता मंदिर सिंगारपुर पहुँच मार्ग का सौंदयीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में उन्नयन।

सीएम ने इसी के साथ जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला पंजीयक एवं मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालय बलौदाबाजार के लिए 76.56 लाख, जनपद पंचायत भाटापारा के स्कूल शिक्षा के निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, शिक्षा विभाग द्वारा वि.खं. भाटापारा के बोडतरा में शास. हाई स्कुल भवन के निर्माण के लिए 75.23 लाख और खेल मैदान में 5 लाख खर्ज करने का ऐलान किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker