13 मई 2023 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृषभ राशि:- विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि:- धर्म गुरु या पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि:- व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह राशि:- यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि:- धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि:- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक राशि:- निजी सुख में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि:- आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर राशि:- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ राशि:- बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि:- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker