चाणक्य नीति: इन बुरी आदतों वाले लोगों से बना ले दूरी वरना गो सकते हैं बर्बाद…

आचार्य चाणक्य ने बहुत सी ऐसी बातें बताई हैं जो कि किसी भी व्यक्ति का जीवन पलभर में बरबाद कर सकती है। आचार्य चाणक्य को दुनिया का सबसे लोकप्रिय अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ के साथ-साथ जीवन दर्शन का प्रणेता माना जाता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों पर चलकर एक साधारण का बालक चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गया और अखंड भारतवर्ष पर शासन किया। आचार्य चाणक्य की नीतियों के कारण ही भारतवर्ष में मौर्य वंश की स्थापना हुई।

याद रखें आचार्य चाणक्य की ये सीख

चंद्रगुप्त की नीतियों का संग्रह ही चाणक्य नीति में निहित है। आचार्य चाणक्य की सीख जीवन के हर मोड़ पर काम आती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ लोगों का साथ मौत और बरबादी का कारण बन सकता है। ऐसे लोगों से जल्द से जल्द दूरी बना लेना चाहिए।

बुरी नीयत वाला नौकर

आचार्य चाणक्य के अनुसार घर का नौकर हमेशा वफादार ही रखना चाहिए। घर के मालिक को भी हमेशा घर के नौकर के सामने अपने भेद उजागर नहीं करना चाहिए। यदि नौकर बदमाश है तो आपके और आपके परिवार के लिए दिक्कतों खड़ी कर सकता है। ऐसे नौकर को समय रहते ही नौकरी से हटा देना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में यदि बदमाश नौकर है वह किसी बड़े खतरे को न्योता दे सकता है।

झूठा मित्र कभी साथ न रखें

आचार्य चाणक्य के मुताबिक मनुष्य को जीवन में एक सच्चा दोस्त रखना चाहिए क्योंकि एक झूठा मित्र मौत के समान हो सकता है। किसी भी मुसीबत के समय वह आपको धोखा दे सकता है। झूठा मित्र अपने झूठ की वजह से आपको कभी भी कहीं भी फंसा सकता है। साथ छोड़कर फरार हो सकता है। इसलिए हमेशा बुरी संगत से बचना चाहिए।

दुष्ट पत्नी जीवन को बना देती है नरक

चाणक्य नीति ने कहा है कि दुष्ट पत्नी जीवन को नरक बना सकती है। इस तरह की पत्नी के साथ रहने से अच्छा है कि अपना जीवन अकेले ही काट लें क्योंकि एक बुरी पत्नी पूरे परिवार की सुख-शांति को भंग कर सकती है। बुरे आचरण वाली पत्नी के साथ रहना मौत को न्योता देने के समान है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker