गुरुवार को जन्म लेने वाली बेटियां पर लक्ष्मीनारायाण का होता है आशीर्वाद

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जीवन में जन्म तिथि व ग्रहों की दशा का विशेष महत्व होता है। हर दिन का अपना एक अलग महत्व है। गुरुवार के दिन जन्म लेने वाले जातकों को भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। बेटियों के लिए यह दिन और भी खास होता है। जीवन में विशेष सम्मान प्राप्त करती है। इन्हें मीठा खाना बहुत पसंद होता है। चाकलेट सबसे ज्यादा पसंद करती है।

ज्योतिषाचार्य पंडित देव कुमार पाठक के अनुसार इस दिन पैदा हुई बेटियां धार्मिक प्रवृति की होती है। विष्णु भगवान के अवतारों के पूजक होते है। अत्यधिक ज्ञानवान होते है। घर परिवार से लेकर अपने जीवन में मान-सम्मान हासिल करती है। इनकी दयालु प्रवृति होती है तथा ये विश्वसनीय होते हैं।

ये सर्वप्रथम अपना तथा अपने परिवार का ध्यान देते है। अक्सर देखा गया है कि नशा या अन्य व्यसन को लेकर दूर रहती है। इनका शरीर अत्यंत सुंदर होता है। इनके जीवन मे अनेक विषम स्थितियां भी देखने को मिलती है परंतु सकारात्मक सोच व संतुष्ट होने के कारण ये दूसरों की तरह बिलखते नहीं बल्कि शांति पूर्वक अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

स्कूली शिक्षा हो या उच्च शिक्षा। इनका झुकाव हमेशा अध्ययन की ओर होता है। अच्छे मार्गदर्शक और मित्रों के प्रिय होते हैं। समाज व देश के प्रति समर्पित रहते हैं। कंजूस जैसे भले ही व्यवहार करते हैं लेकिन होते नहीं है। दिल के बड़े साफ होते है। मित्रों के लिए जान न्यौछावर करने वालों में होती है। चंचल स्वभाव की होने के कारण कई बार ये अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान नहीं दे पाती।

जिसके कारण मोटापा,शुगर,वसा,उदर वायु,कफ,सूजन,फेफडों के रोग से पीड़ित होते हैं। जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं उंचाईयों को प्राप्त करते है। न्यायधीश,धर्मगुरु, कंपनी चेयरमैन,मैनेजर,बैंक मैनेजर जैसे पदों को प्राप्त करते हैं। वैवाहिक जीवन भी इनका शानदार रहता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker