MP: शहर में लगातार बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ, खुलेआम हो रही हत्याएं और लूटपाट, पढ़ें पूरी खबर…

इंदौर, अपनी सफाई और स्वच्छता के कारण सातवीं बार नंबर एक पर आने वाला शहर इंदौर दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। आज भी यह शहर अपनी संस्कृति, परंपरा और इतिहास के संजोए हुई है।

इंदौर की सराहना करते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नहीं थकते हैं। हालांकि, अब यह शहर किसी और कारण से भी चर्चा में आने लगा है। दरअसल, इंदौर में पिछले कुछ समय से क्राइम रेट काफी बढ़ गया है, जिसके कारण शहर की छवि थोड़ी धूमिल होने लगी है।

अपराध रोकने में प्रशासन फेल

शहर में बढ़ते क्राइम पर लगाम कसने के लिए प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर में आयुक्त प्रणाली लागू की गई थी, लेकिन इसके बाद भी इंदौर में अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़, लूटपाट, चोरी और हत्या के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में शहर में ऐसी कई घटनाएं हुई, जो सुर्खियां बन गई थीं। चाहकर भी पुलिस प्रशासन इन अपराधों पर रोक लगाने में असफल रही है।

शहर में लूटपाट की घटनाएं तो आम ही हो गई हैं। सरेआम दिनदहाड़े औरतों के गहने और मोबाइल फोन लूट लिए जा रहे हैं, राह चलती लड़कियों को छेड़ा जा रहा है। बीते पांच दिनों में शहर चंदन नगर, द्वारकापुरी और हीरा नगर में हत्या की तीन वारदातें हुई हैं।

मामूली बात पर दिनदहाड़े हत्या

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर एक आरोपी ने दूसरे शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी। दरअसल गाड़ी निकालने की बात को लेकर रितेश जाधव और प्रथम उज्जैयनी नाम के दो लोगों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि प्रथम ने मुख्य आरोपित रितेश को चांटा मारा दिया। जब तक प्रथम दूसरी बार मारता रितेश ने उसके गले में लटका चाकू प्रथम के सीने में मार दिया।

नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म

हाल ही में शहर में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था। दोनों बहनें कहीं बाहर से यहां पर अपने रिश्तेदारों के साथ रहने आई थी। इस दौरान उनके घर के पास रहने वाले एक शख्स ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, वो लगातार उन्हें बदनाम करने की धमकी देता और फिर बार-बार उन्हें अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

इसके बाद उसने अपने दोस्त को इस बारे में बताया, जिसके बाद वो भी नाबालिग बहनों को ब्लैकमेल कर उनके साथ दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर जब बहनों ने यह बात अपने माता-पिता को बताई तो, आरोपी ने उन्हें भी अपना बंदी बना लिया।

छात्र ने शिक्षिका को जलाया

पिछले दिनों कॉलेज की एक शिक्षिका को परिसर में ही जिंदा जलाने की खबर सामने आई थी। दरअसल, आरोपी लगातार कई दिनों से शिक्षिका को आधी रात को मैसेज करता था और परेशान करता था। इस दौरान शिक्षिका ने कई बार पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। शिक्षिका के परिवारवालों की कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस ने रिपोर्ट कराई, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही थी।

फिर एक दिन अचानक आरोपी कॉलेज पहुंचा और सुबह ही शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद इलाज के दौरान शिक्षिका की अस्पताल में मौत हो गई थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker