यूपी में कोरोना के मिले इतने नए मरीज, आठ घंटे पोर्टल रहा बंद

कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को 57 लोगों में वायरस मिले हैं। 125 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 565 हो गई है। वहीं आठ घंटे कोविड पोर्टल ठप रहा।

चिनहट में 16 और अलीगंज में नौ लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सरोजनीनगर में सात, इन्दिरानगर में पांच, आलमबाग और सिल्वर जुबली में चार-चार लोग पॉजिटिव आए हैं। बाकी अन्य क्षेत्रों से हैं।

आठ घंटे ठप रहा कोविड पोर्टल

कोविड पोर्टल शुक्रवार को करीब आठ घंटे ठप रहा। इसकी वजह से कोरोना मरीजों की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई। नतीजतन शहर के कितने पॉजिटिव आए। कितने ठीक हुए। इसका सही आंकड़ा जुटा पाने में असुविधा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोविन पोर्टल की स्क्रीन पर ड्यू टू मेंटनेंस लिख कर आ रहा था। वहीं शाम पांच बजे तक पोर्टल दुरुस्त हो सका।

Back to top button