बचे हुए चावल से बनाएं हैदराबादी कीमा पुलाव

पुलाव बनाना काफी आसान है। कीमा पुलाव में मटन का उपयोग किया जाता है। आप इस डिश को डिनर या लंच में भी तैयार कर सकते हैं।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

मटन कीमा 250 ग्राम, 4-5 इलायची, 1 कप चावल, 4-5 प्याज टुकड़ों में कटा हुआ, 2-3 हरी मिर्च, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून गरम मसाला, धनिया पत्ता, स्वादानुसार नमक

विधि :

– सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें।

– कुकर में तेल गर्म करें।

– इसमें प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डालें और प्याज के ब्राउन होने तक भूनें।

– कीमा को कुकर में डालें और कुछ देर तक पकाएं।

– कुकर में पानी, नमक और भीगे हुए चावल डालें।

– इसमें धनिया के पत्ते भी डाल दें।

– 15 मिनट तक पकाएं और गरमागरम परोसें।

Back to top button