शर्मनाक: भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला घिनौना मामला सामने आया है। एक सगे भाई ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग बहन को अगवा कर रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

जानकारी के अनुसार, इंदौर में एक सगे भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित किशोरी के परिजनों की ओर से थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि उनकी 17 साल नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने पर भी जब लड़की का कुछ पता नहीं चला तो परिवार ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

किशोरी के संदिग्ध हालत में लापता होने की खबर से पुलिस भी तुरंत ही एक्शन में आ गई और लड़की की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने गहन तलाश के बाद कुछ ही घंटों में लड़की को बरामद कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने जो आपबीती बताई उसे सुनकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने बताया कि उसके सगे भाई ने ही उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी भाई, बहन को अगवा कर अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया था, जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस से बताया कि पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित आईपीसी की कई अन्य धाराओं में केस दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में रिश्तेदार की भूमिका की भी जांच कर रही है।  

Back to top button