सीएम नीतीश ने केजरीवाल का किया समर्थन, CBI की नोटिस पर दिया ये रिएक्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 अप्रैल को सीबीआई पूछताछ करेगी। प्रदेश की एक्साइज पॉलिसी  के मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस थमाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हो गए हैं।  उन्होंने कहा है कि केजरीवाल की बहुत बड़ी इज्जत है।  वह अच्छा काम करते हैं। उधर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अरविंद केजरीवाल को सीबीआई नोटिस को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जोरदार जुबानी हमला किया है। इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और केजरीवाल के विश्वस्त मनीष सिसोदिया जेल में हैं।

अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की नोटिस के मामले में पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार के से सवाल किया तो खुलकर केजरीवाल के समर्थन में और केंद्र सरकार के विरोध में आ गए। नीतीश कुमार ने कहा अरविंद केजरीवाल बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। लोगों के बीच उनकी अच्छी इज्जत है। लेकिन वे लोग क्या करते हैं यह तो आप सब लोग जानते ही हैं।

 नीतीश कुमार ने कहा कि आप सब लोग जानते हैं कि क्या-क्या काम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हो रहा है। लेकिन यह लोग भी अपने अपने इलाके के विकास के लिए  पूरा काम कर रहे हैं।  इस वजह से कितनी ज्यादा प्रगति दिल्ली में हुई है। काम करने की वजह से उनकी काफी इज्जत है।  बाकी जो हो रहा है उस पर हम क्या बोलें।  इसका जवाब तो अरविंद केजरीवाल खुद दे रहे हैं और आगे भी देंगे।  लेकिन जो हो रहा है वह गलत हो रहा है। 

नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों का प्रयास चलता रहेगा। हम लोग जो कर रहे हैं वह देश के हित में है। इससे देश का विकास होगा। नीतीश कुमार ने इशारों में कहा कि विपक्षी एकता की मुहिम मजबूती से जारी रहेगी। नोटिस देने से इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पिछले दिनों विपक्षी एकता को लेकर दिल्ली गए नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। केजरीवाल ने गर्मजोशी से नीतीश कुमार का स्वागत किया।  उसके बाद सीबीआई के नोटिस केजरीवाल को दी गई है।

दूसरी और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नेवी अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के नोटिस दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके लिए बीजेपी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ललन सिंह ने कहा कि भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं का दमन कर रही है। अपने पालतू तोतों का उपयोग करके विपक्ष को परेशान किया जा रहा है।  लेकिन, इसका कोई लाभ नहीं होगा। 

ललन सिंह ने कहा कि ये लोग चाहे कुछ भी कर लें, विपक्षी एकता की मुहिम को कोई नहीं रोक सकता।  केंद्र के मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी एकता का प्रयास जारी रहेगा। नीतीश कुमार जी के प्रयास से सभी दल जुटेंगे और भाजपा को करारा जवाब देंगे।

Back to top button