सोने-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानें नए रेट…

सोने-चांदी की कीमतों लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. आज गोल्ड और सिल्वर दोनों की ही कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. गोल्ड ज्वैलरी का भाव आज कम हो गया है. एमसीएक्स पर जारी रेट्स के जरिए यह जानकारी मिली है. बता दें सोने ने बाजार में 61000 के लेवल को भी पार कर लिया है. पिछले कुछ ही दिनों में गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें आज नरम हुई हैं.

सोना हुआ सस्ता 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का भाव 0.68 फीसदी यानी करीब 460 रुपये की गिरावट के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. 

चांदी भी हो गई सस्ती

इसके अलावा चांदी की कीमतों की बात करें तो आज सिल्वर धातु भी सस्ती हो गई है. चांदी का भाव 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 74310 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है. 

कैसे चेक कर सकते हैं गोल्ड का भाव?

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

क्या है एक्सपर्ट की राय?

एक्‍सपर्ट का दावा है क‍ि इस द‍िवाली पर दोनों कीमती धातुएं तेजी का नया र‍िकॉर्ड बनाएंगी. उनके अनुसार सोना द‍िवाली पर चढ़कर 65,000 रुपये और चांदी 80,000 रुपये के स्‍तर पर पहुंच सकती है. 

सोना खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बात

अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

Back to top button