जानिए मां दुर्गा के छठे रूप देवी कात्‍यायिनी की कैसे हुई उत्‍पत्ति…

चैत्र नवरात्रि का 22 मार्च से शुंभारंभ हो गया है। वही आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है, इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। देवी कात्यायनी हिंदू धर्म में एक प्रसिद्ध देवी हैं। वह माँ दुर्गा की एक रूप हैं तथा नवरात्रि के दौरान पूजा की जाती हैं। मां कात्यायनी का स्वरूप अंत्यत भव्य और चमकीला है। मां की चार भुजाएं हैं तथा मां का वाहन सिंह है। कात्यायनी देवी का जन्म महाभारत काल में हुआ था। उनके जन्म की कहानी बहुत प्रसिद्ध है। 

मां कात्यायनी की कथा:-

महार्षि कात्यायन (Maharishi Katyayan) ने देवी आदिशक्ति की घोर तपस्या की थी। इसके परिणामस्वरूप उन्हें देवी उनकी पुत्री के तौर पर प्राप्त हुई थीं। देवी का जन्म महार्षि कात्यान के आश्राम में हुआ था। इनकी पुत्री होने के चलते ही इन्हें कात्यायनी पुकारा जाता है। देवी का जन्म जब हुआ था उस वक़्त महिषासुर (Mahishasura) नाम के राक्षस का अत्याचार बहुत ज्यादा बढ़ गया था। असुरों ने धरती के साथ-साथ स्वर्ग (heaven) में त्राही मचा दी थी। त्रिदेवों के तेज देवी ने ऋषि कात्यायन के घर अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन जन्म लिया था। तत्पश्चात, ऋषि कात्यायन ने मां का पूजन तीन दिन तक किया। फिर दशमी तिथि के दिन महिषासुर का अंत मां ने किया था। इतना ही नहीं, शुम्भ और निशुम्भ ने स्वर्गलोक पर आक्रमण कर दिया था। वहीं, इंद्र का सिंहासन भी छीन लिया था। केवल इतना ही नहीं नवग्रहों को बंधक भी बना लिया था। असुरों ने अग्नि एवं वायु का बल भी अपने कब्जे में कर लिया था। स्वर्ग से अपमानित कर असुरों ने देवताओं (gods) को निकाल दिया। तब सभी देवता देवी के शरण में गए एवं उनसे प्रार्थना (Prayer) की कि वो उन्हें असुरों के अत्याचार से मुक्ति दिलाए। मां ने इन असुरों का वध किया और सबको इनके आतंक से मुक्त किया।

ऐसा है मां का यह स्वरूप:-

पुराणों के मुताबिक, कात्यायनी देवी की पूजा गृहस्थ और विवाह के इच्छुक लोगों के साथ-साथ शिक्षा प्राप्ति के क्षेत्र में प्रयासरत श्रद्धालुओं के लिए भी बहुत ही लाभदायक हैं, क्योंकि मां कात्यायनी अमोद्य फलदायिनी है। मां कात्यायनी देवी का शरीर सोने की भांति चमकीला है। चार भुजा वाली मां कात्यायनी शेर पर सवार है, जिनके एक हाथ में तलवार (sword)और दूसरे हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। साथ ही दूसरें दोनों हाथों में वरमुद्रा एवं अभयमुद्रा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker