12 मार्च 2023 का राशिफल:- इन राशि वालों का भाग्य आज देगा साथ…

मेष राशि:- जो काम अटके पड़े थे उन्हें पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा तथा छोटी-छोटी खुशियाँ मिलती ही रहेंगी जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा।

वृषभ राशि:- आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। परिवार के किसी सदस्य से कोई दुखद समाचार भी मिल सकता हैं। ऐसे में व्यवहार में संतुलन बनाए रखें।

मिथुन राशि:- आपके विवाह की बात चल सकती हैं। कहीं से अच्छा रिश्ता भी आ सकता हैं लेकिन आपकी माता का मन उसमे कम होगा। किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे अन्यथा यह हानिकारक सिद्ध होगा।

कर्क राशि:- किसी से कुछ कहना चाहेंगे लेकिन आपका शर्मीला स्वभाव ऐसा करने नहीं देगा। ऐसे में वह बात मन में ही रह जाएगी जिसका पछतावा भी रहेगा। मित्रों की सहायता मिल सकती हैं।

सिंह राशि:- शेयर बाजार में पैसा लगा रखा हैं तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं। पहले से ही उस पर नज़र बनाए रखे क्योंकि यह अवसर केवल आज तक के लिए ही होगा।

कन्या राशि:- घर में किसी पुरानी बात को लेकर कलेश होने की संभावना हैं। आपकी माता और चाची के बीच झगड़ा हो सकता हैं। ऐसे में आपका बीच में बोलना विवाद को हवा देने का काम कर सकता हैं जो कि अच्छा नही रहेगा।

तुला राशि:- धार्मिक कार्यों में खर्च होगा तथा मन आध्यात्मिक रहेगा। पिता के साथ बाहर जाना होगा। पत्नी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद सामने आएगा लेकिन समय रहते वह संभल जाएगा।

वृश्चिक राशि:- आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा स्थिति पहले की अपेक्षा बिगड़ सकती हैं। सभी के साथ बोलते समय मीठी वाणी का प्रयोग करे।

धनु राशि:- मानसिक स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा तथा मन प्रसन्न रहेगा। कोई बात मन ही मन प्रसन्न करेगी लेकिन इसे किसी से साँझा नहीं करेंगे। सभी के बीच आपसी सहयोग में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

मकर राशि:- सांझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज के दिन कुछ ऐसा घटित हो सकता हैं जिसकी अपेक्षा नही होगी। हालांकि अंत में यह आपको लाभ देने वाला ही सिद्ध होगा।

कुंभ राशि:- किसी बात को लेकर मन में आशंका रहेगी तथा क्या किया जाये और क्या नही, इसी उलझन में फंसे रहेंगे। ऐसे में बड़ो का परामर्श काम आ सकता हैं। नौकरी में लाभ मिलने के संकेत है।

मीन राशि:- जो लोग अपनी नौकरी में परिवर्तन लाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कहीं से आपको नौकरी के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता हैं जिससे घरवालों का मन आनंदित रहेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker