CM योगी ने ऑल इंडिया आयुर्वेद महासम्मेलन को किया संबोधित, बोले, आयुर्वेद की है मानव स्वास्थ्य में अहम भूमिका

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ऑल इंडिया आयुर्वेद महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आयुर्वेद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है और मानव स्वास्थ्य में उसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि, आयुर्वेद का एक नया इतिहास मेरठ में लिखा जाएगा। बता दें कि जिले में चल रहे तीन दिवसीय आयुर्वेद महाकुंभ सम्मेलन का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कोतवाल धनसिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को लोहा मानती है। मेरठ की धरती वीरों की धरती है। इस सम्मेलन में सीएम योगी ने भी संबोधित करते हुए आयुर्वेद के महत्व के जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि,आयुर्वेद का एक नया इतिहास मेरठ में लिखा जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि मेरठ भारत की ऐतिहासिक और यह महाभारत की भूमि है। हस्तिनापुर ने महाभारत की नींव रखी थी जो धर्म, कर्म और मोक्ष से संबंधित है। ये क्रांति की भी भूमि है। यह खेत मजदूरों की मेहनत की भूमि है जो खाद्य प्रदान करने वाले हैं। उन्होने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति 9 साल में दुनिया में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

उन्होंने पहली बार ऐसी मंत्रालय बनाया जिसमें योग, आयुर्वेद आदि शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज इस एक प्लेटफॉर्म पर इतने सारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ मौजूद हैं और यह एक बड़ा सौभाग्य है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि, विश्वविद्यालय ने नैक प्लस प्लस में।़़ ग्रेड प्राप्त करके अपने आप में विश्व स्तर पर एक नाम बनाया है। उन्होंने आयुर्वेद विश्वविद्यालय से यह भी कहा कि कहा कि, उन्हें भी मेहनत करके इसी तरह की सफलता हासिल करनी चाहिए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker