बाल-बाल बचे येदियुरप्पा, लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर में फंसा कूड़ा….

कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा आज बाल-बाल बचे हैं। येदियुरप्पा को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान मुश्किल में फंस गया। दरअसल, हैलीकॉप्टर जैसे ही लैंड करने लगा था, मैदान के चारों ओर फैली प्लास्टिक की थैलियां और कचरा उड़ने लगा और उसने लैंडिंग को मुश्किल बना दिया।

चारों तरफ फैला कूड़ा

दरअसल, कलबुर्गी के जेवरगी में जिस जगह येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर लैंड होना था, वहां एक बड़ी लापरवाही मिली। जेवरगी के एक फार्म हाउस की जमीन को ही हेलिपैड के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। जैसे ही हेलीकॉक्टर लैंडिंग करने लगा था, वहां मौजूद कूड़ा उड़ने लगा और पायलट को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां तक की हेलीकॉप्टर हिचकोले खाता भी दिखा।

सफाई करने के बाद हुई लैंडिंग

हैलीकॉप्टर को इसके बाद कुछ समय के लिए लैंड करने से रोक दिया गया और उसे आसमान में ही उड़ने दिया। आनन-फानन में अधिकारियों द्वारा जगह पर सफाई करवाई गई और उसके बाद हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया।

रैली में शामिल होने गए थे येदियुरप्पा 

जानकारी के अनुसार येदियुरप्पा भाजपा की विजय संकल्प रैली में शामिल होने के लिए यहां आए थे। कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी अपनी जी जान लगाए है। राज्य में अमित शाह से लेकर कई बड़े नेता रैलियां कर चुके हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker