यूपी में लोग गर्मी से हुए बेहाल, 34 डिग्री से ऊपर चढ़ा तापमान

यूपी में गर्मी अब रफ्तार पकड़ रही है। तापमान 34 डिग्री से ऊपर हो चला है। सप्ताह भर तक मौसम का मिजाज यही रहेगा। इसके बाद आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही के संकेत हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक होकर 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान का यह मिजाज पांच मार्च तक रहेगा। इसके बाद बादल छाए रहने के आसार हैं। ऐसे में तापमान दो डिग्री के आसपास गिर सकता है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं चलेंगी। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मार्च में ही यूपी में मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दिनभर तेज हवाओं के साथ धूप निकलेगी। वहीं शाम के समय मौसम में राहत की संभावना है। रात में तापमान कम होने से गर्मी का अहसास कम हो सकता है।

मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान ने 32 के पार जा रहा है। अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में 3.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक प्रदेश भर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। इसके कारण तापमान में कुछ गिरावट भी हो सकती है। शुक्रवार से ही पश्चिमी हवाओं का साया प्रदेश में रहेगा। पहाड़ों से चलकर आने वाली हवा बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में 2-3 दिन सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। बाद में आसमान साफ रहेगा। तेज हवाओं से धूल भरी आंधी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker